Type Here to Get Search Results !

सर्वनाम क्या है ? सर्वनाम की परिभाषा | What Is Pronoun | Definition Of Pronoun

0
सर्वनाम क्या है ? सर्वनाम की परिभाषा | What Is Pronoun | Definition Of Pronoun


जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता हैउन्हें सर्वनाम कहते है।
सरल शब्दों मेंसर्व (सबनामों (संज्ञाओंके बदले जो शब्द आते हैउन्हें 'सर्वनामकहते हैं।
सर्वनाम शब्द  जैसेमैतूवहआपकोईयहयेवेहमतुमकुछकौनक्याजोसोउसका आदि सर्वनाम शब्द हैं।

सर्वनाम के भेद

सर्वनाम के छभेद होते है-

(1) पुरुषवाचक सर्वनाम
(2) निजवाचक सर्वनाम
(3) निश्चयवाचक सर्वनाम
(4) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
(5) संबंधवाचक सर्वनाम
(6) प्रश्नवाचक सर्वनाम

1. पुरुषवाचक सर्वनाम

जिन सर्वनाम शब्दों से व्यक्ति का बोध होता हैउन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है। 'पुरुषवाचक सर्वनामपुरुषों (स्त्री या पुरुषके नाम के बदले आते हैं।

 जैसेमैं आता हूँ।
 तुम जाते हो।

 पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते है-

  उत्तम पुरुष
  मध्यम पुरुष
  अन्य पुरुष

    उत्तम पुरुष

जिन सर्वनामों का प्रयोग बोलने वाला अपने लिए करता हैउन्हें उत्तम पुरुष कहते है।
उदाहरण:-
जैसेमैंहममुझकोहमारीमैंनेमेरामुझे आदि।

     मध्यम पुरुष

जिन सर्वनामों का प्रयोग सुनने वाले के लिए किया जाता हैउन्हें मध्यम पुरुष कहते है।
उदाहरण:-
जैसेतुमतुम्हेआपतुम्हारेतुमनेआपने आदि।

    अन्य पुरुष


जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता हैउन्हें अन्य पुरुष कहते है।
उदाहरण:-
जैसेवेयहवहइनकाइन्हेंउसेउन्होंनेइनसेउनसे आदि।

2. निजवाचक सर्वनाम

निजवाचक सर्वनाम आपस्वयंया खुद होता हैइसका प्रयोग हम अपने आप के लिए करते है|
उदाहरण:-
जैसे- राम वहाँ स्वयं चला जाएगा।
ईश्वर भी उन्हीं का साथ देता हैजो अपनी मदद आप करता है।

3. निश्चयवाचक सर्वनाम

निश्चयवाचक सर्वनाम का प्रयोग किसी संज्ञा को निश्चित करने के लिए किया जाता है|
उदाहरण:-
जैसे- यह मेरी पुस्तक है|
वह मंदिर है|

4. अनिश्चयवाचक

जिस सर्वनाम शब्द से किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध न होउसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है।
उदाहरण:-
जैसे- कोईकुछकिसी आदि।
(iकुछ खा लेना|
(ii) कुछ काम करो आदि।

5. सम्बन्धवाचक सर्वनाम

सम्बन्धवाचक सर्वनाम में जोसोजैसावैसाहोते हैइसका प्रयोग वाक्य में सम्बन्ध स्थापित करने के लिए किया जाता है|
उदाहरण:-
जैसे- जो सोवेगा सो खोवेगा|
जो करेगा सो भरेगा|
जो जागेगा सो पावेगा|
जो परिश्रम करते हैंवे सुखी रहते हैं।

6. प्रश्नवाचक सर्वनाम

जिस सर्वनाम का प्रयोग प्रश्न करने के लिए किया जाता हैवह प्रश्नवाचक सर्वनाम होता है।
उदाहरण:-
जैसे- आपने क्या खाया है ?
बाहर कौन खड़ा है?
टोकरी में क्या रखा है?


Post a Comment

0 Comments