Type Here to Get Search Results !

भारत की प्रमुख बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाएं

0

भारत की प्रमुख बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाएं

बहु-उद्देशीय परियोजना के अंतर्गत नदियों की घाटियो पर बडे-बडे बाँध बनाकर ऊर्जा, सिंचाई, पर्यटन स्थलों की सुविधाएं प्राप्त की जातीं हैं। जिनसे अनेक उद्देश्यों जैसे बाढ़ों की रोकथाम , पीने का पानी उपलब्ध होना , वनों में वृद्धि ,सिंचाई के लिए जल की प्राप्ति , पर्यटक आकर्षक केन्द्रों का निर्माण, कल कारखानों के लिए विद्युत का उपलब्ध होना, यातायात के साधनों में वृद्धि ,मिट्टी के कटाव की रोकथाम और मत्स्य उद्योग का विकास की आदि पूर्ति होती है।

भारत की प्रमुख बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाएं

क्र. संपरियोजना का नामलाभान्वित राज्यनदी
1भाखड़ा नांगल परियोजनापंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थानसतलुज नदी
2दामोदर घाटी परियोजनाझारखंड, पश्चिम बंगालदामोदर नदी
3हीराकुंड बांध परियोजनाओडिशामहानदी
4कोसी बांध परियोजनाबिहार और नेपालकोसी नदी
5व्यास परियोजनाराजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेशव्यास नदी
6तुंगभद्रा परियोजनातेलांगना , कर्नाटकतुंगभद्रा नदी
7चंबल परियोजनाराजस्थान, मध्य प्रदेशचंबल नदी
8टिहरी बांध परियोजनाउत्तराखंडभागीरथी नदी
9माताटीला परियोजनाउत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेशबेतवा नदी
10रिहंद परियोजनाउत्तर प्रदेशरिहंद नदी
11इंदिरा गांधी नहर परियोजनाराजस्थान, पंजाब, और हरियाणासतलुज नदी
12गण्डक नदी परियोजनाबिहार और नेपालगण्डक नदी
13नागार्जुन सागर परियोजनाआंध्र प्रदेशकृष्णा नदी
14बार्गी परियोजनमध्य प्रदेशबार्गी नदी
15दंडकरण्य परियोजनओडिशा, मध्य प्रदेश
16हंसदेव बंगो परियोजनामध्य प्रदेशहंसदेव नदी
17इडुक्की परियोजनाकेरलपेरियार नदी
18दुर्गा वैराज परियोजनाझारखंड, पश्चिम बंगालदामोदर नदी.
19कुंडा परियोजनातमिलनाडुकुंडा नदी
20महानदी डेल्टा परियोजनाओडिशामहानदी
21मालप्रभा परियोजनाकर्नाटकमालप्रभा नदी
22पोचाम्पाद परियोजनाकर्नाटकगोदावरी नदी
23उकाई परियोजनागुजरातताप्ती नदी
24फरक्का परियोजनापश्चिम बंगालगंगा, भागीरथी
25सरदार सरोवर परियोजनामध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थाननर्मदा नदी
26हिडकल परियोजनाकर्नाटकघाटप्रभा नदी
27भद्रा परियोजनाकर्नाटकभद्रा नदी
28घाटप्रभा परियोजनाकर्नाटकघाटप्रभा नदी
29ऊपरी कृष्णा परियोजनाकर्नाटककृष्णा नदी
30रामगंगा परियोजनाउत्तर प्रदेश)रामगंगा नदी
31काकड़ापारा परियोजनागुजरातताप्ती नदी
32तवा परियोजनामध्य प्रदेशतवा नदी
33नागपुर शक्तिगृह परियोजनामहाराष्ट्रकोरडी नदी
34मयूराक्षी परियोजनापश्चिम बंगालमयूराक्षी नदी
35कोयना परियोजनामहाराष्ट्रकोयना नदी
36भीमा परियोजनामहाराष्ट्रपवना नदी
37जायकवाड़ी परियोजनामहाराष्ट्रगोदावरी नदी
38पंचेत बांधझारखंड, पश्चिम बंगालदामोदर नदी
39पनामा परियोजनागुजरातपनामा नदी
40सतलुज परियोजनाजम्मू कश्मीरचिनाब नदी
41रंजीत सागर बांध परियोजनापंजाबरावी नदी
42नाथपा-झाकरी परियोजनाहिमाचल प्रदेशसतलुज नदी
43जवाहर सागर परियोजनाराजस्थानचंबल नदी
44राणा प्रताप सागर परियोजनाराजस्थानचंबल नदी
45बाणसागर परियोजनबिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेशसोन नदी
46शरावती परियोजनकर्नाटकशरावती नदी
47गंगा सागर परियोजनमध्य प्रदेशचंबल नदी
48नर्मदा सागर परियोजनमध्य प्रदेश, गुजरातनर्मदा नदी
49सरहिंद नाहर परियोजनाहरियाणासतलज नदी
50तुलबुल परियोजनाजम्मू-कश्मीरझेलम नदी
51दुलहस्ती परियोजनाजम्मू-कश्मीरचिनाब नदी
52तिलैया परियोजनाझारखंडबराकर
53पूर्णा परियोजनामहाराष्ट्रपूर्णा नदी
54शारदा परियोजनाउत्तर प्रदेशशारदा नदी, गोमती नदी
55गिरना परियोजनामहाराष्ट्रगिरना नदी
56मुचकुंड परियोजनाओडिशा और आंध्र प्रदेशमुचकुंड नदी
57पराम्बिकुलम अलियार परियोजनातमिलनाडु और केरल8 छोटी नदियों पर बना है यह बांध
58कांगसावती परियोजनापश्चिम बंगालकांगसवाती
59कोल डैम परियोजनाहिमाचल प्रदेशसतलुज नदी
60थीन बांधपंजाबरावी नदी
61स्वर्ण रेखा परियोजनाओड़िसा ,झारखंड ,पश्चिम बंगालस्वर्ण रेखा
62बगलिहार परियोजनाजम्मू-कश्मीरचिनाब नदी
63ओम्कारेश्वर परियोजनामहाराष्ट्रनर्मदा नदी
  • पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बहु-उद्देशीय नदी घटी परियोजनाओं को “आधुनिक भारत का मंदिर” की उपमा दी है।
  • दामोदर नदी में विकसित स्वतंत्र भारत की “प्रथम बहु-उद्देशीय नदी परियोजना” है इस परियोजना के तहत ” तिलैया बांध, कोनार बांध, मैथन बांध, पंचेत बांध और दुर्गापुर बैराज का निर्माण किया गया है. इसका मुख्या लाभ झारखण्ड और प.बंगाल राज्यों की मिलता है।
  • दामोदर नदी को पहले बंगाल का शोक कहा जाता था।
  • कोसी नदी को बिहार का शोक के नाम से जाना जाता है।
  • विश्व का सबसे लम्बा बांध हीराकुंड बांध है , जो 4801 मीटर लम्बा तथा 61 मीटर ऊँचा है।
  • भारत की सबसे बड़ी बहु-उद्देशीय परियोजना भाखड़ा-नांगल परियोजना है इस बाँध के पीछे बनी झील का नाम गोविन्द सागर है जो की सिखों के 10वे गुरु गोविन्द सिंह के नाम से है।
  • चम्बल घाटी परियोजना के तहत मध्य प्रदेश में गाँधी सागर और राजस्थान में राणा प्रताप सागर, जवाहर सागर एवं कोटा बैराज बांधों का निर्माण किया गया है।
  • नर्मदा घाटी परियोजना के तहत 5 बड़े बांधों रानी अवन्ती सागर (बरगी बाँध), इंदिरा सागर, सरदार सरोवर बाँध, महेश्वर बाँध, ओम्कारेश्वर बाँध का निर्माण किया गया है।
  • देश की सबसे लम्बी नहर इंदिरा गांधी नहर है।

Post a Comment

0 Comments